अयोध्या: जीआईसी में 31 दिसम्बर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के अटल सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को 31 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस को …

अयोध्या। अयोध्या में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय के अटल सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को 31 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस को अयोध्या ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर बल दिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि व प्रदेश सह प्रभारी सत्या कुमार ने कहा कि गृह मंत्री 31 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में अधिक से अधिक कार्यकतार्ओं को हर हाल में ले जाने की जिम्मेदारी विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व मंडल अध्यक्षों की है। उन्होंने कहा कि अभी जन विश्वास यात्रा का भी कार्यक्रम चल रहा है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता प्रचार प्रसार के लिए बैनर लगाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गृह मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी हो सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी व्यवस्था के बारे में जिलाध्यक्ष को जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा की माननीय गृह मंत्री का कार्यक्रम अत्यंत भव्य हो इसके लिए हम अपने पदाधिकारियों के साथ पूरी तैयारी में लगे हैं।

प्रमुख रूप से सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव,बाबा गोरखनाथ, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पांडे, धर्मेंद्र प्रताप टिल्लू, महामंत्री राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन व मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले- रोकी जाए संविधान की प्रस्तावना को बदलने की कोशिश

संबंधित समाचार