लखनऊ: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा
लखनऊ। सैकड़ों लोगो को निजी अस्पतालों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह को राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान प्रयागराज के निवासी सुभेन्द्र मिश्रा और रिषभ तिवारी, पटना के राजेंद्रनगर के निवासी रमन चौहान, कटिहार के रफीक खान और झारखंड के निवासी रोहन कुमार के …
लखनऊ। सैकड़ों लोगो को निजी अस्पतालों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह को राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान प्रयागराज के निवासी सुभेन्द्र मिश्रा और रिषभ तिवारी, पटना के राजेंद्रनगर के निवासी रमन चौहान, कटिहार के रफीक खान और झारखंड के निवासी रोहन कुमार के तौर पर हुई है। गिरफ्तार हुए ठग अभी तक यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों के सैकड़ों बेरोजगारों को नौकरी देने और दिलाने के नाम पर ठग चुके हैं।
गिरफ्तार हुए पाँचों आरोपी साईं डॉट काम कंपनी का डाटा चुराकर मेदांता हॉस्पिटल, फोर्टिस फोर्टिस हॉस्पिटल और मैक्स हॉस्पिटल समेत अन्य बड़े-बड़े अस्पतालों में बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर अभी तक लाखों रुपया ठग चुके हैं। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया, इनके पास से चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पेटीएम कार्ड, समेत 22 सौ रुपये नकद मिले हैं।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: कांग्रेसियों का प्रदर्शन, बोले- रोकी जाए संविधान की प्रस्तावना को बदलने की कोशिश
पूछताछ में पांचो ने बताया कि यह लोग बेरोजगारों को आउटसोर्सिंग कंपनी का एजेंट बनकर प्राइवेट हॉस्पिटल से लेकर कई निजी कंपनी में बेक ऑफिस जॉब के लिए फोन पर संपर्क करते थे, उनके डिटेल्स लेते थे उसके बाद जब नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। साथ ही कभी कभी तीन माह की एडवांस सैलरी भी ले लेते थे। उसके बाद उनका फोन नंबर ब्लाक कर देते थे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से पूर्व वैक्सीनेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
