बिजनौर : अलग-अलग जगहों से चरस और तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ नगीना, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों गिरफ्तार किया। जिनमें एक व्यक्ति को 300 ग्राम चरस के साथ व दो लोगों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहर के अनुसार नगीना की चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी …

बिजनौर/ नगीना, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों गिरफ्तार किया। जिनमें एक व्यक्ति को 300 ग्राम चरस के साथ व दो लोगों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहर के अनुसार नगीना की चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के समय नगीना कोतवाली मार्ग स्थित काली मंदिर के पास से गांव अब्दुल्लापुर कल्याण उर्फ गांवडी निवासी राजन पुत्र भोपाल को 325 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

दूसरी ओर लाल सराय पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अजय कुमार ने थाना किरतपुर के गांव गोविंदपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र राजपाल को मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा से 315 बोर के एक तमंचे व एक कारतूस के साथ तथा थाना किरतपुर क्षेत्र के ही गांव आजमपुर मोहम्मद अली उर्फ खानपुर निवासी निर्देश पुत्र मांगे राम को एफसीआई गोदाम के पास से 12 बोर के एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर तीनों का शुक्रवार को चालान कर दिया।

संबंधित समाचार