मुरादाबाद : किराएदार ने किया युवती से दुष्कर्म का प्रयास
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती को अकेली देख किराएदार घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी युवती की मां मौके पर पहुंच गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया और पड़ोसी एकत्र हो गए। महिला की तहरीर पर कटघर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कटघर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती को अकेली देख किराएदार घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी युवती की मां मौके पर पहुंच गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया और पड़ोसी एकत्र हो गए। महिला की तहरीर पर कटघर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कटघर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि 23 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह सामान लेने बाजार गई थी। घर में उसकी 19 वर्षीया पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान उनके मकान के ऊपरी तल पर रहने वाला किराएदार बबलू सिंह निवासी रेलवे लाइन गोविंद नगर उनके कमरे में घुस आया। युवती को अकेला देख बबलू सिंह ने उसके कपड़े फाड़ दिए।
युवती ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका गला दबा दिया। इस दौरान महिला बाजार से लौट आई। वहां का नजारा देख उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। यह देख आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
