लखनऊ: राजधानी वासियों पर अगले दो दिन मेहरबान रहेंगे भगवान भास्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे राजधानी वासियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिसमस के दौरान अगले दो दिनों तक राजधानी वासियों पर सूर्य भगवान की कृपा रहेगी। हालांकि सुबह के वक्त में कोहरे का आंशिक असर रहेगा, पर दोपहर में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी का एहसास होगा। …

लखनऊ। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे राजधानी वासियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिसमस के दौरान अगले दो दिनों तक राजधानी वासियों पर सूर्य भगवान की कृपा रहेगी। हालांकि सुबह के वक्त में कोहरे का आंशिक असर रहेगा, पर दोपहर में तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी का एहसास होगा।

दो से तीन डिग्री तक चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार आगामी 48 घंटों में लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में दो व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिन के अधिकांश वक्त आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

27 से फिर करवट लेगा मौसम

पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 27 से राजधानी के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। 27 को दिन के अधिकांश वक्त आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं 28 को बादल छाये रहने के साथ दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है, जबकि 29 को जोरदार बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। 30 दिसंबर से मौसम फिर से सामान्य होगा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से पूर्व वैक्सीनेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:-नशे के खिलाफ NCB ने कसा शिकंजा, अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म