बरेली: दहेज में बुलेट न मिलने पर तीन तलाक दिया
बरेली, अमृत विचार। दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी घर में घुस गए और उनके परिवार के सदस्यों को पीटा। आरोप है कि वहीं पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर एसपी क्राइम …
बरेली, अमृत विचार। दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी घर में घुस गए और उनके परिवार के सदस्यों को पीटा। आरोप है कि वहीं पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर एसपी क्राइम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कैंट के ठिरिया निजावत खां की तरन्नुम का निकाह वहीं के नईम के साथ नवंबर 2019 में हुआ था। जब तरन्नुम ससुराल पहुंचीं तो ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया।
आरोप है कि 10 नवंबर को आरोपी उसके मायके में आए। महिला और उसके पिता के साथ मारपीट की। बाद में पति ने वहीं पर उसे तलाक दे दिया। शुक्रवार को महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की। प्रकरण में एसपी क्राइम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
