बरेली: रुविवि के 86 टॉपर्स में 59 छात्राएं शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अलग-अलग पाठ्यक्रमों के 86 टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। इन टॉपर्स को 12 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में डिग्री व पदक प्रदान किए जाएंगे। टॉपर्स की सूची में छात्राएं एक बार फिर से छात्रों से आगे निकल गई हैं जहां 46 छात्राएं तो …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अलग-अलग पाठ्यक्रमों के 86 टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। इन टॉपर्स को 12 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में डिग्री व पदक प्रदान किए जाएंगे। टॉपर्स की सूची में छात्राएं एक बार फिर से छात्रों से आगे निकल गई हैं जहां 46 छात्राएं तो सिर्फ 40 छात्र टॉपर हैं। इससे साफ है कि टॉपर्स में 69 फीसदी हिस्सेदारी छात्राओं व 31 फीसदी हिस्सेदारी छात्रों की रही है।

डीएसडब्ल्यू प्रो. पीबी सिंह के मुताबिक परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों के 86 टॉपर्स की सूची जारी की है। यदि किसी छात्र को टॉपर सूची पर आपत्ति है तो वह 29 दिसंबर को शाम 4 बजे तक [email protected] की वेबसाइट या फिर डीएसडब्ल्यू कार्यालय में आकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पिछले वर्ष 89 टॉपर्स की सूची जारी की गई थी लेकिन इस बार अभी बीएससी कृषि और बीबीए के टॉपर्स फाइनल नहीं हुए हैं और बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट नहीं आया है।

टॉपर्स की सूची के अनुसार बीए में हर्षिका गंगवार, बीसीए में मैत्रीय गुप्ता, बीकॉम कम्प्यूटर में अदिति शर्मा, बीकॉम ऑनर्स में इकरा वसी, बीकॉम फाइनेंस में आयुष वर्मा, बीकॉम में अपार मेहरोत्रा, बीडीएस में महिमा मारवाड़ी, बीएड में शुभि रस्तोगी, बीएलएड में वाचस्पति, बीएड विवि परिसर में सृष्टि चौधरी, बीएचएमसीटी में गौरव पांडेय, बीपीएड में दिव्यानी सिंह, बीफार्मा में दामिनी सिंह, बीएससी बॉयोटेक में निशिता गुप्ता, बीएससी कम्प्यूटर में सत्यम जैन, बीएससी गृह विज्ञान में दीया अग्रवाल, बीएससी ऑनर्स में यश्वसी, बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी में प्रांजलि, बीएससी में मरियम बी, बीटेक सीएच में श्रेया सिंह, बीटेक सीएसआईटी में रवि सिंह, बीटेक ईसी में शुभम कुमार तिवारी, बीटेक ईई में पायल गोस्वामी, बीटेक ईआई में हर्षित गुप्ता, बीटेक एमई में अमित पाठक, बीएलएचआईएस में आंचल, बीएएलएलबी में सचिन चौहान, एलएलबी में अनुष्का मूलचंदानी, एलएलएम में नीति शर्मा, एमए दर्शनशास्त्र में सागरिका बेहरा, एमए क्लीनिकल साइक्लॉजी में सरन्नयू त्रिपाठी, एमए प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति में श्वेता शर्मा, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग में आरती पॉल, एमए फैशन डिजाइनिंग में सोनम हसन, एमए अर्थशास्त्र में निशात जमील, एमए शिक्षा में मनु पांडेय, एमए अंग्रेजी में भाव्या खन्ना, एमए भूगोल में अमित कुमार, एमए हिंदी में शोभित मिश्रा, एमए इतिहास में आलोक सिंह, एमए गृह विज्ञान में गुल अफशां, एमए गणित में मो. आमिर खान, एमए सैन्य अध्ययन में प्रीति सागर, एमए संगीत में ऋ चा वर्मा, एमए पर्सियन में शादाब खान, एमए दर्शनशास्त्र में वीरेंद्र पाल, एमए राजनीति शास्त्र में शिवम सिंह, एमए मनोविज्ञान में मेहरीन मंसूर, एमए क्षेत्रीय अर्थशास्त्र में भुवनेश कुमार, एमए संस्कृत में निशा, एमए समाज शास्त्र में शुभांगी गंगवार, एमए उर्दू में नाजिया खान, एमबीए सामान्य राशि जैन, एमबीए मार्केटिंग दिव्यांशु अग्रवाल, एमबीबीएस में अवंतिका छिंबाल, एमसीए में केशव गुप्ता, एमकॉम में रिचा कोचर, एमएडी\एमएस आर्युवेद में धनेश अवस्थी, एमएडी\एमएस में स्वर्णीत भमरा, एमएड शिवनंदन सिंह, एमएससी कृषि एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी में कमलेश जोशी, एग्रीकल्चर इकॉनिमिक्स में सुभाष चंद्रा, एग्रीकल्चर हॉर्टीकल्चर में नेहा, एमएससी रसायन विज्ञान विवि परिसर में स्वाति गंगवार, वनस्पति विज्ञान में एमन खान, एमएससी रसायन विज्ञान में वैभव कुमार राना, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में आफरी जुल्फिकार, एमएससी गृह विज्ञान फूड एंड न्यूट्रीशन में पारूल, ह्यूमन डेवलपमेंट में सौम्या शर्मा, एमएससी गणित में दीपाली शर्मा, एमएससी भौतिक विज्ञान में अंजलि गुप्ता, एमएससी स्टेटिक्स में रचना चौधरी, एमएससी जंतु विज्ञान में शिवि परासर, एमएससी इंड्रस्टि्यल केमेस्ट्री में मयूर मोहन, एमएससी प्लांट साइंस में उमंग सिंह, एमएससी एनिमल साइंस में शुभा गंगवार, एमएससी गणित विवि परिसर में अंशिका अग्रवाल, एमएससी फिजिक्स विवि परिसर में अंशिमा गुप्ता, एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी में आफिया शमीम, एमएससी गृह विज्ञान सामान्य में कंचन गंगवार, एमएससी सैन्य अध्ययन में अचंद्रा सिंह, एमएसडब्ल्यू में तनु शर्मा, एमडीएस में काबियिक गोल्दर और एमएलआईएस में दीपिका सिंह टॉपर रहीं हैं।

संबंधित समाचार