मुरादाबाद : जेल में मिलाई करने आए युवक का पर्स चोरी, खाते से निकाले 33 हजार रुपये
मुरादाबाद, अमृत विचार। जेल में किसी से मुलाकात करने जाएं तो पूरी तरह सतर्क रहें। पर्ची बनवाने के लिए लगी लाइन में लगे जेबकतरे आपकी जेब साफ कर सकते हैं। जिला कारागार में निरुद्ध भाई से मिलने आए युवक की जेब पर जेबकतरे ने हाथ साफ कर दिया। उसकी जेब में रखा पर्स चोरी कर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जेल में किसी से मुलाकात करने जाएं तो पूरी तरह सतर्क रहें। पर्ची बनवाने के लिए लगी लाइन में लगे जेबकतरे आपकी जेब साफ कर सकते हैं। जिला कारागार में निरुद्ध भाई से मिलने आए युवक की जेब पर जेबकतरे ने हाथ साफ कर दिया। उसकी जेब में रखा पर्स चोरी कर लिया और उसमें मौजूद एटीएम कार्ड से उसकी मां के खाते से 33 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल का मामले की जांच सौंप दी है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव मिलक कठेर निवासी फुरकान ने बताया कि उसका भाई नौशाद जिला कारागार में बंद है। वह 15 दिसंबर की दोपहर 12 बजे भाई से मिलने जिला कारागार गया था। वहां पर्ची बनवाने के लिए वह लाइन में लगा था। इस दौरान किसी ने उसकी जेब में रखा पर्स निकाल लिया। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, आरसी और साढ़े पांच हजार रुपये थे।
इसके अलावा उनकी मां हसीना के बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली ब्रांज न्यू फ्रेंडस कालोनी नई दिल्ली का एटीएम कार्ड भी था। उनके खाते से तीन बार में 33 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बताया कि कारागार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। पीड़ित ने एटीएम से निकाली गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
