बसपा के पूर्व विधायक ने थामा रालोद का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की शिकारपुर सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक रह चुके वासुदेव सिंह बाबा ने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक ने शनिवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली जाकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष समर्थकों के साथ …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की शिकारपुर सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक रह चुके वासुदेव सिंह बाबा ने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक ने शनिवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली जाकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा अपने मिशन से भटकती प्रतीत हो रही है। वासुदेव बाबा वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर शिकारपुर सुरक्षित से विधानसभा का चुनाव जीते थे। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिले में बसपा को यह तीसरा झटका है।

पढ़ें: यूपी में मिला कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का तीसरा केस, अमेरिका से लौटी युवती हुई पॉजिटिव

इससे पहले अनूपशहर सीट से दो बार विधायक रहे चौधरी गजेंद्र सिंह और बुलंदशहर सीट से 2020 के उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस भी बीते सप्ताह बसपा से त्यागपत्र देकर रालोद में शामिल हो चुके हैं। हाजी यूनुस के बड़े भाई हाजी अलीम बुलंदशहर सीट से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

रायबरेली: पूर्व सांसद डिंपल यादव के स्वस्थ होने के लिए हुई पूजा अर्चना

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की ओर से पूर्व सांसद डिंपल यादव और पुत्री के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सिद्धेश्वर मंदिर पर हवन पूजन करके ईश्वर से उनके स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की गई। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल निर्मल बागी ने पूजा कर डिंपल यादव व उनकी पुत्री के जल्द से जल्द स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की। राहुल निर्मल बागी ने कहा जल्द से जल्द रिपोर्ट नेगेटिव हो जाए। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार