लखनऊ: तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान, परिजनों ने किया रोड जाम
बिजनौर/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर कस्बे में आज दोपहर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर मिक्सर ने 32 वर्षीय युवक को टक्कर कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पत्नी संगीता ने तहरीर में बताया कि पति पवन कुमार पुत्र दुर्बल कुमार निवासी नूर नगर भदरसा अपने मित्र के साथ ट्रांसपोर्ट नगर …
बिजनौर/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर कस्बे में आज दोपहर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर मिक्सर ने 32 वर्षीय युवक को टक्कर कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पत्नी संगीता ने तहरीर में बताया कि पति पवन कुमार पुत्र दुर्बल कुमार निवासी नूर नगर भदरसा अपने मित्र के साथ ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे तभी बिजनौर रोड पुलिस थाने से थोड़ी दूर पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंफर मिक्सर यूपी 32 सीएन 9260 ने टक्कर मार दी। मृतक पवन कुमार को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
नूर नगर भदरसा निवासी पवन कुमार 32 वर्ष की मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों ने गौरी कानपुर रोड पर शव रखकर जाम प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर कानपुर रोड पर जाम प्रदर्शन काफी देर तक चला। कानपुर रोड पर जाम बहुत लंबा लग गया पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीपी पंकज कुमार ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर लिखित आश्वासन देकर जाम खुलवाया। काफी भारी मात्रा में पुलिस जाम खुलवाने मशक्कत करती नजर आयी। कानपुर रोड पर जाम लगने से पूरे शहर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
यूपी विधानसभा चुनाव भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : सुब्रत पाठक
सुल्तानपुर। देश के गृह मंत्री अमित शाह के 28 दिसंबर को सुल्तानपुर में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री व काशी क्षेत्र के प्रभारी सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने पार्टी के जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-यूपी विधानसभा चुनाव भारत के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण : सुब्रत पाठक
