मार्केटिंग से दुगनी होगी किसानों की आय, एक लाख करोड़ का फंड तैयार: करंदलाजे
बाराबंकी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि वर्ष 2013-14 में 70 प्रतिशत किसानों के लिए यूपीए सरकार ने 23 हजार करोड़ रुपए का बजट जारी किया था। लेकिन भाजपा सरकार में इस वित्तीय वर्ष 1 लाख 31 हजार करोड रुपए का बजट जारी किया गया। भारतीय जनता पार्टी की एक जरूरी …
बाराबंकी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि वर्ष 2013-14 में 70 प्रतिशत किसानों के लिए यूपीए सरकार ने 23 हजार करोड़ रुपए का बजट जारी किया था। लेकिन भाजपा सरकार में इस वित्तीय वर्ष 1 लाख 31 हजार करोड रुपए का बजट जारी किया गया। भारतीय जनता पार्टी की एक जरूरी मीटिंग में बाराबंकी आई देश की कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की ओर से किसानों के लिए एक नहीं, बल्कि अनेकों योजनाएं चलाई गई है।
उन्होंने कहा कि बजट से अलग किसानों के लिए एक लाख करोड़ का फंड बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि किसानों की आय दुगनी हो। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बीते साल में देश में 305 मिलियन मीट्रिक टन अनाज उगाया गया। जबकि फल सब्जियों की बात करें तो 325 मिलियन मीट्रिक टन फल व सब्जी का उत्पादन देश में हुआ। मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक है। पहली बार कितनी अच्छी और अधिक उत्पादन वाली खेती हुई है।
पढ़ें: बाराबंकी: नहर कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
कोरोना के बाद भी यह उत्पादन हुआ। मंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरान हमने निर्यात भी किया जो हमारी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में कुछ चीजें पैदा नहीं होती है मगर उनके खाने वाले हैं। हम उन लोगों तक उत्पाद पहुंचाने का काम करेंगे। तभी किसानों की आय दुगनी हो सकेगी।
मार्केटिंग करेगी सरकार, निर्यात पर पूरा ध्यान…
शोभा करंदलाजे ने कहा कि किसानों की आय तभी दुगनी होगी, जब उन्हें उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिलेगा। गांव के मार्केट में ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार फूड प्रोसेसिंग मार्केटिंग ब्रांडिंग पैकिंग और निर्यात पर ध्यान दे रही है। इसके लिए बजट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाराबंकी क्षेत्र के मामले में अग्रणी है। यहां मेंथा व फल और सब्जियों की खेती भी काफी होती है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत सरकार किसानों का उत्पाद मार्केटिंग करके उन्हें अच्छा मूल्य दिलाएगी।
11 करोड़ किसानों को डीबीडी से 50000 करोड़..
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 करोड़ किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत 50000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों का काम उत्पादन करना है। जबकि सरकार की जिम्मेदारी है मार्केटिंग करना। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से हम किसान संघ का गठन करके किसानों को राहत देने जा रहे हैं।
मंत्री ने स्वीकारा कोविड-19 बना बाधा…
इस सवाल के जवाब में कि राज्य सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया है और शादियों में 200 लोगों की सीमा निर्धारित कर दी है। लेकिन प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में रैलियों में जनसभाओं के लिए क्या गाइडलाइन है।
