बरेली: जमीन अधिग्रहण का अभी तक नहीं मिला मुआवजा, किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को नेशनल हाईवे बड़ा बाईपास पर जमीन अधिग्रहित मामले में किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के घर का घेराव किया। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात कर करेंगे और …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को नेशनल हाईवे बड़ा बाईपास पर जमीन अधिग्रहित मामले में किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के घर का घेराव किया। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात कर करेंगे और किसानों को उनका मुआवजा दिलवाएंगे। इसक बाद किसान अपने घरों के लिए लौट गए।

अभी तक 600 किसानों को नहीं मिला मुआवजा
दरअसल, शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष हरिनंदन सिंह पटेल दर्जनों लोगों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के घर भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि आठ साल पहले एनएचएआई ने बड़ा बाईपास पर जमीनों का अधिग्रहण किया था। मगर अभी तक 600 किसानों को उनका मुआवजा नहीं दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कर चुके है। मगर कोई फायदा नहीं हो रहा है। किसान की जमीन भी चली गई और उसका मुआवजा भी नहीं मिला। लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मीटिंग करवा कर उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की। जिस उन्हें आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़े-

बरेली: पढ़ेरा के छोटे प्रधान की जांच अब एनीसीबी लखनऊ के हवाले, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

संबंधित समाचार