‘महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा’ का मुरादाबाद में भव्य स्वागत
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय इकाई से संचालित ‘कुलदेवी आद्द्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा’ अग्रोहा धाम (हरियाणा) से चल शनिवार को मुरादाबाद पहुंची। मुरादाबाद इकाई द्वारा स्वतंत्रता सेनानी भवन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक बाबू ने की। संयोजन व संचालन डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय इकाई से संचालित ‘कुलदेवी आद्द्य महालक्ष्मी जन आशीर्वाद यात्रा’ अग्रोहा धाम (हरियाणा) से चल शनिवार को मुरादाबाद पहुंची। मुरादाबाद इकाई द्वारा स्वतंत्रता सेनानी भवन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक बाबू ने की। संयोजन व संचालन डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल ने किया।
मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा अपने उद्देश्य में सफल होगी। इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। अध्यक्ष दीपक बाबू ने सुझाव दिया कि समाज की सभी संस्थाओं को मिलकर जनोपयोगी अग्रवाल भवन का निर्माण करना चाहिये। संयोजक डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल ने रथयात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, सचिव नीरज अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन संगठन के अध्यक्ष अनुज मित्तल, महाराजा अग्रसेन समाज के अध्यक्ष सौरभ मित्तल, अग्रवाल क्लब की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सुरेश चंद्र अग्रवाल, नरेश चंद्र अग्रवाल ने अपनी बात रखी। रथयात्रा के संयोजक प्रांतीय महामंत्री प्रमोद मित्तल, अशोक बंसल का मुरादाबाद इकाई द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल, राजेश भारतीय, हेमंत अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
