बिजनौर : धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के नेता, कार्यक्रम कराया बंद, हंगामा होते देख जंगलों की ओर भागे लोग
बिजनौर/नहटौर। क्रिसमस डे व ईसा मसीह के जन्मदिन पर ग्राम महमूदपुर भिक्का व कश्मीरी में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए वहां उपस्थित भीड़ को भागाकर कार्यक्रम बंद करा दिया। ईसाई मिशनरी वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं की आपस में तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना …
बिजनौर/नहटौर। क्रिसमस डे व ईसा मसीह के जन्मदिन पर ग्राम महमूदपुर भिक्का व कश्मीरी में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए वहां उपस्थित भीड़ को भागाकर कार्यक्रम बंद करा दिया। ईसाई मिशनरी वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं की आपस में तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया।
शनिवार को ग्राम महमूदपुर भिक्का में ईसा मसीह के जन्मदिन पर ऊदल सिंह पुत्र परवीन सिंह के खेत में प्रदीप पुत्र महावीर द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 4000 से अधिक महिला पुरुष उपस्थित हुए। बताया जाता है कि आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बाइबिल पुस्तक वितरित की गई। साथ ही उन्हें क्रॉस और ईसा मसीह के प्रति प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई।
सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला संगठन मंत्री बृजेश कुमार, जिला सुरक्षा प्रमुख अतुल सैनी, प्रखंड संयोजक नवीन चौधरी, उज्जवल रस्तोगी, अजय राजपूत, नगर संयोजक नहटौर राजन चंद्रा, तुषार कौशिक, नरेंद्र चौधरी, सौरभ चौधरी, हिमांशु आदि भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में पहुंचते ही भगदड़ मच गई तथा लोग इधर-उधर के रास्ते से निकलकर खेतों तथा अपने घरों में घुस गए। उन्होंने ग्राम महमूदपुर निवासी प्रदीप के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को सनातन धर्म के प्रति समझाया। दोनों समुदाय के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद मिशनरी के लोगों ने ईसा मसीह के नारे भी लगाए।
हिंदू कार्यकर्ताओं की सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति के कार्यक्रम संचालित करने पर बंद करा दिया। इसके अलावा ग्राम कश्मीरी ने जसवंत के घर पर ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा धर्मांतरण कार्यक्रम कराए जाने की सूचना पर भी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम को बंद कराया।
बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप चौधरी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा धर्मांतरण कराया जा रहा था। वहां पर बाइबल एवं अन्य ईसाई मिशनरी की स्टेशनरी व क्रॉस के निशान लोगों को वितरित किए गए और यह कार्यक्रम हर एक रविवार को गांव में होता है। उन्होंने मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रदीप पुत्र महावीर एवं जसवंत के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान विपिन त्यागी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है।
- आयोजित कार्यक्रम में 4000 से अधिक लोगों की भीड़ थी। लेकिन शासनादेश के बावजूद भी किसी भी एक पुरुष व महिला ने कोई मास्क नहीं लगा रखा था। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से महिला पुरुष भारी संख्या में पहुंचे थे हिंदू संगठनों के पहुंचने के बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई।
- शनिवार को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आयोजकों द्वारा नहटौर से करीब 4 किलोमीटर दूर पहुंचने के लिए ई-रिक्शा तथा विक्रम आदि की सुविधा कर रखी थी। जिससे भारी संख्या में महिला पुरुषों का आना-जाना लगा रहा। जब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो वहा उपस्थित महिलाओं ने उसके बदले में जय ईशा मसीह के नारे लगाए।
- शासन-प्रशासन ने जहां कोविड-19 को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के इंतजाम कर रहा है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा लगातार बैठक करते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को कोविड 19 के प्रति सतर्क किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम में कोविड 19 की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
