बरेली: कुदेशिया के पास प्राइम लोकेशन पर बीडीए तैयार कर रहा फ्लैट
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने नैनीताल रोड पर बिल्डिंग के खूबसूरत लुक के साथ अपार्टमेंट बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बीडीए ने इसके लिए काफी प्राइम लोकेशन का चयन किया है। नैनीताल रोड स्थित कुदेशिया फाटक के पास बीडीए के पुराने कार्यालय की जमीन पर द स्काई वॉक …
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने नैनीताल रोड पर बिल्डिंग के खूबसूरत लुक के साथ अपार्टमेंट बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बीडीए ने इसके लिए काफी प्राइम लोकेशन का चयन किया है। नैनीताल रोड स्थित कुदेशिया फाटक के पास बीडीए के पुराने कार्यालय की जमीन पर द स्काई वॉक योजना के तहत बहुमंजिला टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें खास डिजाइन के फ्लैट बनाने की योजना है। 01 से 31 जनवरी तक फ्लैट्स के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बरेली विकास प्राधिकरण का कुदेशिया फाटक के पास पुराना कार्यालय है। इसको तोड़कर वहां की जमीन पर बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। इस आवासीय योजना के तहत 84 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। लॉटरी सिस्टम के जरिये फ्लैट्स का आवंटन किया जाएगा। बीडीए ने योजना का नाम द स्काई वॉक रखा है। प्राधिकरण इस तरह के फ्लैट्स पहली बार बना रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक पंजीकरण के बाद लॉटरी सिस्टम से इसका आवंटन किया जाएगा। बीडीए की इस आवासीय परियोजना को लेकर खरीदार खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
54.99 लाख से शुरू होंगे होंगे फ्लैट्स के रेट, स्वीमिंग पूल, क्लब भी होगा
इस आवासीय परियोजना में टू बीएचके प्लस स्टडी रूम 54.99 लाख में और थ्री बीएचके प्लस स्टडी रूम 84.80 लाख का होगा। यह चाहरदीवारी के अंदर होंगे और पार्किंग की जगह तैयार करने के अलावा इसमें क्लब तैयार किया जाएगा। इसमें स्वीमिंग पूल भी होगा। बाहर की ओर दुकानें तैयार की जाएंगी। इन्हें द स्काई वॉक सोसायटी को फ्री में दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इन फ्लैट्स के रखरखाव का खर्चा वहां से निकाला जा सकेगा।
बीडीए की पुरानी जमीन पर इस आवासीय परियोजना को तैयार किया जा रहा है। 01 से 31 जनवरी तक फ्लैट्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीडीए इस तरह के फ्लैट्स पहली बार बना रहा है। -जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए
