बरेली: करमपुर चौधरी में हुआ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करमपुर चौधरी गांव में कांग्रेस की तरफ से प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों ,न्याय पंचायत अध्यक्षों, ग्राम अध्यक्षों और उनकी कमेटी के पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से भेजे गए प्रशिक्षकों ने बूथ मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया और संगठन की मजबूती, कांग्रेस के …

बरेली, अमृत विचार। करमपुर चौधरी गांव में कांग्रेस की तरफ से प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों ,न्याय पंचायत अध्यक्षों, ग्राम अध्यक्षों और उनकी कमेटी के पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से भेजे गए प्रशिक्षकों ने बूथ मैनेजमेंट से लेकर सोशल मीडिया और संगठन की मजबूती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में विस्तार से बताया।

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश मुख्यालय से आये प्रशिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर कांग्रेस पदाधिकारियों/नेताओं को जानकारी दी। अलीगढ़ से आए प्रशिक्षक सैयद माजिन हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास और कांग्रेस विचार धारा को बताया। प्रशिक्षक प्रो. यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन की बारीकियां और चुनाव में उसके महत्व को समझाते हुए बताया कि एक बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ता होने चाहिए और सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी लेकर कार्य करना चाहिए।

प्रशिक्षक डॉ हरीश गंगवार ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश उल्टा प्रदेश हो चुका है। भाजापा की जन विरोधी नीतियों के कारण किसान से लेकर बेरोजगार, गरीब, मध्यवर्गीय हर वर्ग परेशान है। हमें इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता से सीधे संवाद करना है। जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी ने पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक जिला महासचिव सुनील मनचंदा, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सरदार खां , जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, सुखविंदर सिंह, ताहिर मिसवा, कासिम कश्मीरी, अकील अहमद, उमेश‌ आर्य ,अंजुम खानम , राजेंद्र सागर, ब्रह्मानंद शर्मा , मुदित प्रताप सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार