IND vs SA 1st Test : टीम इंडिया के नाम रहा पहला दिन, केएल राहुल ने खेली नाबाद शतकीय पारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेंचुरियन। अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है।पहले टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट पर 272 रन बना लिए। केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए …

सेंचुरियन। अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के मैदान में खेला जा रहा है।पहले टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट पर 272 रन बना लिए। केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उप-कप्तान राहुल के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक हैं। उन्होंने अबतक 248 गेंदों की पारी में 16 चौका एवं एक छक्का लगाया है। वहीं रहाणे के बल्ले से अबतक आठ चौके निकले हैं।

ये भी पढ़ें : सेंचुरियन टेस्ट के पहले भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने रखा मौन, बांह पर बांधी काली पट्टी, जानिए क्यों?

IND vs SA 1st Test Live Score Updates:

केएल राहुल ने शतक लगाकर स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया है। टीम इंडिया का स्कोर 82 ओवर में 3 विकेट पर 253 रन है। राहुल 111 और अजिंक्य रहाणे 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

केएल राहुल ने शतक के साथ साउथ अफ्रीका सीरीज का आगाज किया है। वे 104 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 78 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन है। राहुल 104 और अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे पारी को आगे बढ़ाते हुए। टीम इंडिया का स्कोर 72 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन है। केएल राहुल 93 और रहाणे 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 35 रन बनाकर एनगिडी की गेंद पर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 199 रन है। केएल राहुल 90 रन बनाकर खेल रहे हैं।

केएल राहुल और विराट कोहली ने टीम को संभाला। दोनों तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 62 ओवर में 2 विकेट पर 176 रन है। राहुल 74 और कोहली 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

चायकाल की घोषणा
भारत का स्कोर दो विकेट पर 157 रन है। केएल राहुल 11 चौकों की मदद से 68 और विराट कोहली दो चौके की बदौलत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे सत्र में 29 ओवरों का खेल हआ. इस दौरान भारत ने 74 रन बनाए और दो विकेट उसके आउट हुए।

छवि

भारत का स्कोर 150 रनों के पार
56 ओवरों की समाप्ति के बाद पहली पारी में भारत का स्कोर दो विकेट पर 152 रन है। केएल राहुल 63 और कप्तान विराट कोहली 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच अबतक 93 गेंदों पर 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

राहुल का अर्धशतक
उप-कप्तान केएल राहुल ने नौ चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राहुल ने एनगिडी की गेंद पर चौका जड़कर 127 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 122 रन है। राहुल 51 और कप्तान विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पुजारा भी आउट
चेतेश्वर पुजारा (0 रन) पर आउट हो गए, जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पुजारा को एनगिडी ने कीगन पीटरसन के हाथों कैच आउट कराया।

छवि

भारत को पहला झटका
41वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिर गया है। मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अग्रवाल को लुंगी एनगिडी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। मैदानी अंपायर ने अग्रवाल को नॉटआउट दिया था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने रिव्यू लेकर फैसला पलटवा दिया।

छवि

भारतीय ओपनर्स ने 11 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में 100 रनों की साझेदारी की
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने बिना विकेट खोए 101 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 56 और केएल राहुल 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अग्रवाल ने अबतक आठ और केएल राहुल ने पांत चौके लगाए हैं।

Image

मयंक अग्रवाल ने जड़ा अर्धशतक, स्कोर 100 के करीब
भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने लंच के बाद भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और पारी के 30वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरे छोर पर केएल राहुल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 30 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 90/0

 

लंच तक भारत का स्कोर 83/0  
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को लंच तक 28 ओवर में  बिना विकेट खोए 83 रन बनाए। मयंक अग्रवाल 46 जबकि लोकेश राहुल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अग्रवाल ने अबतक सात और केएल राहुल ने चार चौके लगाए हैं।

 

Image

भारतीय टीम का स्कोर 50 के पार : टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत की है। 22 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान से 65 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 39 रन और केएल राहुल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम का स्कोर 40 के पार: मयंक अग्रवाल 26 और केएल राहुल 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। अफ्रीकी गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। भारतीय टीम ने 15 ओवर के बाद 42 रन बना लिए हैं।

Mayank-Rahul (getty)

भारत का स्कोर 30 के पार : दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेब्यू करने वाले गेंदबाज मार्को जेन्सन के एक ओवर में मयंक अग्रवाल ने तीन चौके मारे। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान से 32 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 23 रन और केएल राहुल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Image

भारतीय टीम ने पांच ओवर के बाद बिना किसी नुकसान से 8 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल 18 गेंद बाद भी खाता नहीं खोल सके हैं।

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने की ओपनिंग : टीम इंडिया का मिशन साउथ अफ्रीका शुरू हो गया है। भारत पहले बैटिंग कर रहा है और मयंक अग्रवाल, केएल राहुल ओपनिंग पर आए हैं। गेंदबाजी की शुरुआत कगिसो रबाडा ने की है।

ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।

सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम
डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बवुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कगिसो रबाडा, सारेल इर्वी, ब्यूरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डेर, एनरिक नोर्किया, कीगन पीटरसन, रसी वेन डेर दुसेन, काइल वेरीने, मार्को जेनसेन, ग्लेंटन स्टूरमन, प्रेनेलन सुब्रयन, सिसांदा मगाला, रियान रिकल्टन और डुने ओलिवियर।

ये भी पढ़ें: अलविदा 2021: तमाम दिग्गज हुए बैक टू पवेलियन, क्रिकेट से लिया संन्यास

संबंधित समाचार