बहराइच: अब्दुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आशनाई में हुई थी युवक की हत्या
बहराइच। बेलवा गांव निवासी युवक का शव खेत में बरामद हुआ था। पुलिस ने सगे भाई समेत चार के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आशनाई में युवक की हत्या की गई थी। कोतवाली …
बहराइच। बेलवा गांव निवासी युवक का शव खेत में बरामद हुआ था। पुलिस ने सगे भाई समेत चार के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक आशनाई में युवक की हत्या की गई थी। कोतवाली नानपारा अंतर्गत बेलवा गांव निवासी ननका उर्फ अब्दुल हलीम (21) पुत्र बदलू मंगलवार रात को 11 बजे अचानक गायब हो गया था। दूसरे दिन बुधवार को अब्दुल हलीम का शव गांव निवासी राधा मोहन सिंह के खेत में पड़ा मिला था।
कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा अमीन खां ने गांव के ही हुसैनी पुत्र बदलू, त्रिलोकी पुत्र हुसैनी और भाई प्रमुख के साथ त्रिलोकी के बहनोई मोहन निवासी गिरधरपुर पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर नानपारा पुलिस को हत्या के खुलासे का निर्देश दिया था।
प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान नामजद चारों आरोपियों की ओर से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसपर पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया अब्दुल हलीम की हत्या आशनाई के चक्कर में होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच अभी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बरेली: जमीनी विवाद में देवर ने भाभी के पेट में मारी गोली, हालत गंभीर
