मुरादाबाद : एचटी लाइन की करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मकान निर्माण के दौरान एक राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। साथी मजदूर व मकान मालिक उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 28 वर्षीय अजय वर्मा उर्फ अतुल राजमिस्त्री था। वह पत्नी लक्ष्मी और बेटे प्रिंस के साथ मझोला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मकान निर्माण के दौरान एक राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। साथी मजदूर व मकान मालिक उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 28 वर्षीय अजय वर्मा उर्फ अतुल राजमिस्त्री था। वह पत्नी लक्ष्मी और बेटे प्रिंस के साथ मझोला के सिरकोइ भूड़ में किराए के कमरे में रहता था।

उसने काशीराम नगर में जयराज सिंह चौहान के मकान बनाने का ठेका लिया था। रविवार को मकान का लिंटर डालना था। अन्य मजदूरों के साथ वह खुद भी काम में जुटा था। दोपहर 12 बजे वह लिंटर का सरिया उठा रहा था, तभी सरिया मकान के पास से गुजर रही एचटी लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से अजय की मौत हो गई।

जिला अस्पताल परिसर में ऑटो में रखे अजय के शव को गोद में रखकर पत्नी बार-बार कह रही थी कि उठो प्रिंस के पापा, अब उसका व उसके लाडले बेटे का ध्यान कौन रखेगा? शव का देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पत्नी और बहन अजय के शव को स्ट्रेचर पर रखकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर बैठी रहीं। देर शाम तक मामले में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा था।

संबंधित समाचार