कानपुर: अवैध संबंध के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में रविवार को अवैध सम्बंध के शक में पति ने गला कसकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजीव नगर में पिछले पांच सालों से हैदर नामक व्यक्ति किराए के मकान में पत्नी चांदनी (27) और दो बच्चों हसन (2) व शाहमा …

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में रविवार को अवैध सम्बंध के शक में पति ने गला कसकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजीव नगर में पिछले पांच सालों से हैदर नामक व्यक्ति किराए के मकान में पत्नी चांदनी (27) और दो बच्चों हसन (2) व शाहमा (7) के साथ रहता है।

रविवार सुबह हैदर का पत्नी से विवाद हुआ जो इस कदर बढ़ा कि हैदर ने पत्नी की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी। घटना के दौरान मासूम बेटी पिता से मां को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह नहीं माना। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बच्चों के रोने पर मकान मालिक पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बेटी ने पुलिस से पिता की ओर से मां की हत्या किए जाने की घटना रोते हुए बयां की। पुलिस की फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों की तहरीर व बेटी के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

पढ़ें: बहराइच: अब्दुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आशनाई में हुई थी युवक की हत्या

आरोपी जिस ठेकेदार के लिये काम करता था। उससे पत्नी के अवैध सम्बंध होने का वह शक करता था। इसके चलते ही उसने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस फरार हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: MP Panchayat Election: सरकार ने पंचायत चुनाव संबंधी अध्यादेश लिया वापस, अब नहीं होंगे पंचायत चुनाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता