महाराष्ट्र सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनवारण कार्यक्रम को नहीं दी मंजूरी: भाजपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनवारण करने के लिए मुंबई आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया। दौरा रद्द होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा के अनावरण संबंधी कार्यक्रम को अनुमति देने …

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनवारण करने के लिए मुंबई आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया। दौरा रद्द होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा के अनावरण संबंधी कार्यक्रम को अनुमति देने से अंतिम क्षण में इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम मुंबई के उपनगर कांदिवली के खेल संकुल में शनिवार को वाजपेयी की जयंती पर होना था। महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -कांग्रेस के गठबंधन महा विकास आघाडी की सरकार है।

भाजपा नेता और उत्तरी मुंबई से लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी ने दावा किया कि राज्य के खेलमंत्री सुनील केदार ने कार्यक्रम की अनुमति देने से अंतिम समय में इनकार कर दिया। शेट्टी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति रद्द किए दिए जाने के बाद नड्डा को अपना मुंबई दौरा रद्द करना पड़ा।

ये भी पढ़े-

दिल्ली में जोमैटो, स्विगी और उबर समेत सभी सेवा प्रदाताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों का ही करना होगा इस्तेमाल

संबंधित समाचार