बहराइच: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
बहराइच। जिले के पिपरी मोहन गांव निवासी एक युवक अपने ससुराल जा रहा था। उस दौरान शनिवार शाम सात बजे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी ले जाया गया। यहांपर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बाइक चालक को नामजद करते हुए …
बहराइच। जिले के पिपरी मोहन गांव निवासी एक युवक अपने ससुराल जा रहा था। उस दौरान शनिवार शाम सात बजे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी ले जाया गया। यहांपर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बाइक चालक को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हरदी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरी मोहन के मजरा गंगापुरवा गांव निवासी सुशील कुमार (22) पुत्र नंगी का ससुराल पड़ोस के गांव में है। शनिवार शाम को सात बजे सुशील ससुराल जा रहा था। सड़क मार्ग से पैदल जाते समय महसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इसके अलावा आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर सुशील का चचेरा भाई आशीष कुमार पुत्र वंशीधर मौके पर पहुंचा। उसने भाई को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। यहांपर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर मृतक के चचेरे भाई ने थाने में तहरीर दी। साथ ही मसादीहा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
पढ़ें: अयोध्या: अमित शाह की सभा में दो लाख लोगों को लाने की तैयारी, भाजपा कर रही समीक्षा बैठक
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच: चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार, चाबी और सामान हुआ बरामद
खैरीघाट पुलिस ने बेहड़ा पुल के पास चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से बरामद चोरी के सामान को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने खैरीघाट पुलिस को अपराधियों पर अंकुश के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष खैरीघाट राजकुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात को उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह, कार्तिकेय गोंड, अनुज राय, सोनू यादव और अजय कुमार यादव रात्रि गश्त कर रहे थे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
यह भी पढ़ें: केन्द्रीय कृषि मंत्री बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम, निरस्त कृषि कानूनों को फिर से लाने की कोई योजना नहीं
