रायबरेली: पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ओर से अवैध अस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापा मारकर शानु शाकर …
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ओर से अवैध अस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने छापा मारकर शानु शाकर पुत्र मुन्ना तूफानी निवासी नयी बस्ती गुलाब रोड थाना कोतवाली नगर को अवैध शस्त्र बनाते हुये भारी मात्रा में निर्मित/अर्द्ध निर्मित अवैध शस्त्र और बनाने के उपकरणों सहित रेती मोड के आगे कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। जिसके विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त शानु शाकर पुत्र मुन्ना तूफानी निवासी नयी बस्ती गुलाब रोड थाना कोतवाली नगर की ओर से बताया गया कि वह अवैध शस्त्रों की मरम्मत करके तथा बनाकर बेचने का काम करता है।
पढ़ें: बहराइच: चोरी की योजना बनाते तीन शातिर गिरफ्तार, चाबी और सामान हुआ बरामद
पुलिस ने 1 देशी तमंचा 12 बोर, 1 देशी तमंचा 315 बोर, 3 तमंचा अर्द्ध निर्मित 12 बोर, 3 अर्द्ध निर्मित नाल 12 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, धौंकनी, निहाई, शिकंजा, ड्रिल मशीन, गैस सिलेण्डर, बर्नर, आरी, हथौड़ी, सड़सी, कटर, छेनी, सुम्मी, तवा आदि बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक पीयूष सिंह थाना कोतवाली नगर, उप-निरीक्षक अनिल यादव थाना कोतवाली नगर आदि मौजूद रहे।
रायबरेली: धान क्रय केंद्रों का अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण
खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त ने शनिवार को गल्ला मण्डी में लगे धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी केन्द्रों पर जाकर किसानों से मुलाकात की। वहीं, केन्द्र प्रभारियों को अब ऑनलाइन टोकन के माध्यम से ही तौल कराने के निर्देश दिये। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
