बिजनौर : वनकर्मियों पर बाघ ने किया हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। सामाजिक वानिकी प्रभाग की अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के रेंजर राकेश कुमार शर्मा को कम्पार्टमेन्ट-8 क्षेत्र में तैनात वन दरोगा अकबर अली व वन रक्षक फूल सिंह ने क्षेत्र में एक बाघ के दिखाई देने की सूचना दी। सूचना पर रेंजर मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों के बताए पदचिह्न को ट्रेस किया। …

बिजनौर, अमृत विचार। सामाजिक वानिकी प्रभाग की अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के रेंजर राकेश कुमार शर्मा को कम्पार्टमेन्ट-8 क्षेत्र में तैनात वन दरोगा अकबर अली व वन रक्षक फूल सिंह ने क्षेत्र में एक बाघ के दिखाई देने की सूचना दी। सूचना पर रेंजर मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों के बताए पदचिह्न को ट्रेस किया। जांच में पदचिह्न बाघिन के निकले।

इन पदचिह्नों को ट्रेस करती हुई वन विभाग की टीम वाहन से जैसे ही झाड़ियों में छिपी बाघिन के पीछे पहुंची, तभी अचानक बाघिन ने गाड़ी पर हमला कर दिया। पहले से ही चौकस वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा जगत सिंह राणा, वनरक्षक मजरुल हसन, वाचक कुलदीप सिंह व चालक सन्नी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन वाहन के अगले हिस्से को थोड़ी क्षति पहुंची है।

इस मामले की जानकारी मिलने पर डीएफओ डॉ अनिल कुमार पटेल के निर्देश पर आक्रमक बाघिन के व्यवहार को जानने के लिए क्षेत्र में फिलहाल पांच कैमरा ट्रैप लगाये गए हैं। डीएफओ के निर्देश पर रेंजर अमानगढ़ टाईगर रिज़र्व ने रेंज के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क करते हुए निर्देश दिए कि वह वन क्षेत्र में प्रवेश न करें तथा अपने खेतों में भी कार्य हेतु जाते समय सावधानी बरतें एवं बाघ- बाघिन की उपस्थिति खेतों में मिलने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

संबंधित समाचार