हरदोई: बंदरों के झुंड ने मासूम पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंदरों के झुंड ने छत पर खेल रहे एक डेढ़ वर्षीय मासूम पर पिछले सप्ताह हमला कर दिया था। जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मासूम ने शनिवार की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी मासूम …

कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बंदरों के झुंड ने छत पर खेल रहे एक डेढ़ वर्षीय मासूम पर पिछले सप्ताह हमला कर दिया था। जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मासूम ने शनिवार की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी मासूम जिंदगी की जंग हार गया।

बतातें चलें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकुही के हथौड़ा मार्ग स्थित मोहल्ला रामनगर निवासी अनूप गुप्ता (एलआईसी अभिकर्ता) का डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष्णम पिछले सप्ताह छत पर खेल रहा था, इसी दौरान बंदरो ने मासूम पर हमला कर दिया। जिसके बाद मासूम छत से नीचे गिर गया। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

जहां पर मासूम की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज हेतु लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रिफर कर दिया था। एक सप्ताह से जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे मासूम ने शनिवार की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पत्नी का दोस्त निकला हमलावर, एसपी ने किया खुलासा

हरदोई। पुलिस ने चचेरे भाई और भतीजों को फंसाने के लिए दोस्त के हाथों खुद को गोली मरवाने का सारा चिट्ठा खोल कर रख दिया है। एसपी अजय कुमार ने बेनीगंज कोतवाली के महुआकोला में किए गए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए असली हमलावर को सामने किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-हरदोई: साजिश हुई बेनकाब…भाई व भतीजों को फंसाने के लिए खुद पर करवाया था हमला

संबंधित समाचार