कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ Omicron को काबू करने की कवायद, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू
नई दिल्ली। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और ओमिकॉन के मद्देनजर दिल्ली सरकार 27 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी मिली। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 290 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की …
नई दिल्ली। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और ओमिकॉन के मद्देनजर दिल्ली सरकार 27 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी मिली।
दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 290 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को यहां साझा किए गए आंकड़े से यह जानकारी मिली।
विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,43,352 हो गई और मृतक संख्या भी बढ़कर 25,105 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान में 1103 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से 583 गृह पृथक-वास में हैं। वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
