बिजनौर : होटल में ठहरे युवक की दोस्त ने की धारदार हथियार से हत्या
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। दिल्ली से नजीबाबाद के भागूवाला में पैसे लेने पहुंचे दो दोस्त शहर के एक थ्री स्टार होटल में रुक गए। रात में किसी समय दोस्त ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। …
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। दिल्ली से नजीबाबाद के भागूवाला में पैसे लेने पहुंचे दो दोस्त शहर के एक थ्री स्टार होटल में रुक गए। रात में किसी समय दोस्त ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

रविवार की दोपहर पुलिस को नगर के डबल फाटक के पास स्थित एक थ्री स्टार होटल के कमरे में हत्या की सूचना मिली। जिसपर पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। आननफानन में क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच की और घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। सूचना पाकर एसपी डा. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गये।
उन्होंने होटल के अभिलेखों और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। नगर के सबसे सुरक्षित इलाके में मर्डर हो जाने से लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। अपराधी दूसरे ठिकानों को छोड़कर अपराध के लिए नगर के सबसे व्यस्त इलाके को चुनकर पुलिस-प्रशासन को चुनौती दी है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी डा प्रवीन कुमार रंजन के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है।
क्या था पूरा मामला
शनिवार को नई दिल्ली के कल्याणपुरी से शाबाज झोजा अपने एक साथी के साथ स्विफट कार में चालक शहजाद भंडा पटटी सिकंदर गेट टंकी हापुड़ की कार किराये पर लेकर नजीबाबाद के थ्री स्टार होटल कान्हा पैलेस में पहुंचा। जहां पर शाबाज झोजा की आईडी पर कमरा नम्बर 105 को बुक कराया गया। बताया जाता है कि शाबाज और उसका दोस्त दोनों एक ही कमरे मे रूके हुए थे। जबकि चालक को एक अलग से कमरा दिलाया गया था। जब रविवार की सुबह शाबाज का कमरा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा खोलकर देखा तो शाबाज का रक्तरंजित शव बेड पर पडा हुआ था। शव के पास ही शराब की बोतले और टेबिल पर खाना भी रखा हुआ था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
दोस्त का पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित
पुलिस अधीक्षक डा धर्मवीर सिंह ने घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए एसपी सिटी डा. प्रवीन कुमार रंजन के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। जिसमें स्वाट टीम, सर्विलास टीम को शामिल कर जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिये हैं। पुलिस कप्तान डा धर्मवीर सिंह ने बताया कि ड्राइवर से मिली जानकारी के अनुसार वह भागूवाला में लेनदेन को लेकर आये थे। लेकिन, वहां पर मौत होने के कारण पैसे नहीं मिल सके। जिस कारण रात्रि विश्राम के लिए होटल में रूके थे। लेकिन, अगले दिन मौत की जानकारी मिली।
ये भी पढ़ें :- बिजनौर : वनकर्मियों पर बाघ ने किया हमला, वाहन क्षतिग्रस्त
कमरे से मिली शराब की बोतलें
पुलिस ने जब होटल के कमरा नम्बर 105 को खुलवाकर देखा तो कमरे मे टेबिल पर शराब की बोतले पाईं गयी। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि घटना से पहले अपराधी और मृतक ने जमकर शराब का सेवन किया गया होगा। जिसका स्पष्ट खुलासा विवेचना के बाद ही हो पाएगा।
