संभल : दीपेंद्र कुमार को संभल गौरव सम्मान से किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी/बहजोई, अमृत विचार। एथेलेटिक्स क्लब बहजोई ने 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आगाज कर वार्षिकोत्सव मनाया। सर्वप्रथम बहजोई के इस्लामनगर चौराहे से ग्राम नाधौस स्थित बीएमबीएल जैन कॉलेज तक 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में महेंद्र पाल मौर्य प्रथम, अर्जुन मौर्य ने द्वितीय, विजेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथेलेटिक्स क्लब …

संभल/चन्दौसी/बहजोई, अमृत विचार। एथेलेटिक्स क्लब बहजोई ने 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आगाज कर वार्षिकोत्सव मनाया। सर्वप्रथम बहजोई के इस्लामनगर चौराहे से ग्राम नाधौस स्थित बीएमबीएल जैन कॉलेज तक 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में महेंद्र पाल मौर्य प्रथम, अर्जुन मौर्य ने द्वितीय, विजेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथेलेटिक्स क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक दौड़ प्रतियोगिता के लिये शालिनी गुप्ता को प्रथम, राजीव वार्ष्णेय को द्वितीय जबकि आकाश भारद्वाज को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

मोटिवेशनल अवार्ड के रूप में सुमित वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय एवं अमन को चयनित कर सम्मानित किया गया। सम्भल जनपद के ओलम्पियन दीपेंद्र कुमार को सम्भल गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सम्भल संजीव रंजन ने बहजोई एथेलेटिक्स क्लब द्वारा समय समय पर निरन्तर कराए जा रही खेल व दौड़ आदि प्रतियोगिता की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वर्ष 2021 में शूटिंग में खेलने वाले दीपेंद्र कुमार ने सभी को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हम स्वयं को अपनी जड़ों से अपनी जन्मभूमि से जोड़े रखें। तभी सफलता हमारे चरण चूमेगी। हमें बाहरी चमक धमक से बचते हुए अपनी जीवन शैली, अपना आहार, व्यवहार बनाए रखना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुनीता रानी, विजय कुमार, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, विकास वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, एकांश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर राजू, गौरव कांत शर्मा, आकाश, प्रवीण कुमार, अनुराग वार्ष्णेय, नरेश कुमार, सतीश चंद्र शर्मा, लव शर्मा, नितिन राठौर, आदित्य, अर्जुन, विनीत यादव, प्रवीण वार्ष्णेय, यूनिक स्टार ग्रुप की संचालक पूर्णा पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सम्भव जैन व जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा की गई।
फोटो 03 सम्मानित बच्चों के साथ जिलाधिकारी।

संबंधित समाचार