रामपुर: हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, महिला की मौत
भोट (रामपुर), अमृत विचार। हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार तकनीकी कमी आने से पलट गई। कार में सवार पांच लोग फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप …
भोट (रामपुर), अमृत विचार। हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार तकनीकी कमी आने से पलट गई। कार में सवार पांच लोग फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की रिपेार्ट दर्ज नहीं हुई है।
रविवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के दरियागढ़ गांव निवासी सत्तार हुसैन अपनी पत्नी फहीम जहां, पुत्र व बहन महुनागर निवासी सहाना के साथ रामपुर जा रहे थे। नेशनल हाइवे में कोयला गांव के पास पहुंचते ही उनकी कार में तकनीकी कमी आ गई। तेज रफ्तार कार हाइवे से पलटकर किनारे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद सभी लोग कार में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर खेतों में काम कर रहे लोग व राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए। कार में फंसे सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।
वहीं सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को रामपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सहाना (40 वर्ष) पत्नी जमील अहमद निवासी महुनागर को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतका के शव को अपने घर ले गए।
