लखनऊ: दिन दहाड़े पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर
लखनऊ। विकास नगर थाना अंतर्गत जगरानी अस्पताल के समीप रविवार दोपहर तूतू-मैंमैं के बीच पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारा पति खून लगा खंजर लेकर गुडम्बा थाने पहुंच गया और खुद को सरेंडर कर दिया। घटना को लेकर विकास नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त …
लखनऊ। विकास नगर थाना अंतर्गत जगरानी अस्पताल के समीप रविवार दोपहर तूतू-मैंमैं के बीच पति ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारा पति खून लगा खंजर लेकर गुडम्बा थाने पहुंच गया और खुद को सरेंडर कर दिया। घटना को लेकर विकास नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का निवासी शकील अंसारी वर्षों से लखनऊ के गुडम्बा थानांतर्गत जहीरापुर में रह रहा था।
शकील ने दो शादियां की थीं। दूसरी शादी को लेकर शकील का पहली पत्नी गुलशन खातून से आए दिन विवाद होता था। रविवार दोपहर शकील, गुलशन को लेकर उसकी खुर्रमनगर निवासी बड़ी बहन रूबी के घर जा रहा था। जगरानी हॉस्पिटल के समीप दोनों में नोंकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच शकील ने जेब से चाकू निकाला और गुलशन पर ताबड़तोड़ वार कर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद हाथ में खून से सना चाकू लेकर शकील गुडम्बा थाना पहुंचा और चिल्लाते हुए कहा कि ‘मुझे गिरफ्तार कर लो, मैनें अपनी बीवी की हत्या कर दी है’. पहले तो पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गये। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।
एक महीने पहले गुलशन की शिकायत पर जेल काटकर आया था शकील : एडीसीपी
एडीसीपी, लखनऊ दक्षिणी प्राची सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व गुलशन ने शकील के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन पूर्व ही वह एक माह की जेल काटकर बाहर निकला था।
पूर्व से थी हत्या की साजिश
शकील के लैला नामक महिला से दूसरी शादी करने के बाद से ही गुलशन से विवाद चल रहा था। गुलशन की शिकायत पर वह एक माह की जेल काटकर भी लौटा था। घटना से पूर्व शकील के पास पहले से चाकू मौजूद था। इससे प्रतीत होता है कि उसने पूर्व से ही गुलशन की हत्या की योजना बना रखी थी। फिलहाल बकौल एडीसीपी प्राची सिंह, शकील से थाना में पूछताछ चल रही है। हालांकि उसके खिलाफ पूर्व से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र की मुसीबत बढ़ाता Omicron, 31 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141 हुई
