पीलीभीत: एसएसबी सिपाही ने दस साल के बच्चे पर चलाई गोली, गिरफ्तार
पीलीभीत, अमृत विचार। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में एसएसबी जवान ने खुलकर दबंगई दिखाई। दस साल के बच्चे की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। इसके बाद जब परिजन जमा हुए तो लाइसेंसी पिस्टल से एक एक कर तीन फायर कर दिए। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिसमौके पर पहुँची और एसएसबी …
पीलीभीत, अमृत विचार। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में एसएसबी जवान ने खुलकर दबंगई दिखाई। दस साल के बच्चे की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। इसके बाद जब परिजन जमा हुए तो लाइसेंसी पिस्टल से एक एक कर तीन फायर कर दिए। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिसमौके पर पहुँची और एसएसबी जवान को गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल और कारतूस बरामद किए। जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी सुनील दत्त थाने पहुँचे और जानकारी जुटाई।
घटना शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ में हुई। मूल रूप से बागपत निवासी अनुज यहाँ एसएसबी में सिपाही है। वह ममता छाबड़ा के मकान में किराए पर रहता है। रविवार को उसकी बेटी श्रष्टि घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच मोहल्ले के दस साल का बच्चा सुमित कश्यप ने बच्ची से कही और खेलने को कह दिया। इसकी जानकारी जब एसएसबी जवान को लगी तो वह दबंगई पर उतारू हो गया।
आरोप है कि एसएसबी ज़बान ने मासूम का गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर पर बच्चे की मां रामबेटी और बहन शीतल बीच बचाव करने आई। जिसके बाद एसएसबी जबान ने लाइसेंसी पिस्टल से छत पर जाकर तीन फायर किए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और एसएसबी जवान को पकड़ लिया।
पिस्टल, तीन खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस बरामद किए। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। बताते है कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। मगर शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी।
फायरिंग की सूचना पर पुलिस गयी थी। आरोपी एसएसबी का सिपाही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद की गई है। कार्रवाई कराई जा रही है। – सुनील दत्त, सीओ सिटी
