बरेली: भाजपा सरकार में महिलाओं ने खुद को सुरक्षित माना
बरेली, अमृत विचार। भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन रविवार को संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा के नेतृत्व में हुए सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रहीं। वह लोकसभा सदस्य भी हैं। गीता शाक्य ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा से जुड़ी महिलाएं हर क्षेत्र …
बरेली, अमृत विचार। भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन रविवार को संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा के नेतृत्व में हुए सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रहीं। वह लोकसभा सदस्य भी हैं। गीता शाक्य ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा से जुड़ी महिलाएं हर क्षेत्र में सरकारी सुविधाओं को लेकर जगह-जगह कैंप लगा रही हैं और सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ जनता ले रही है।
बताया कि भाजपा सरकार में महिलाओं ने खुद को सुरक्षित पाया है इसलिए निडर होकर घर से बाहर कार्य कर रही हैं। हाल में महिलाओं की भीड़ देखकर गदगद हुईं प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष की सराहना की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यकाल का विवरण बताया। महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा ने गीता शाक्य व डॉ निवेदिता श्रीवास्तव का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका का भी स्वागत किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, संरक्षक सौभाग्यवती, जिला अध्यक्ष स्वाति कुमार, आंवला अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री मंगलेश सक्सेना, महामंत्री रिचा जायसवाल, मंत्री सुधा सक्सेना, बबीता सक्सेना, मंत्री संतोष कश्यप, मंत्री नीलम रस्तोगी, उपाध्यक्ष रोली पांडे, गुरमीत आर्य, नंदा अग्रवाल, गीता चावड़ा, प्रतिभा जौहरी, शेफाली सचदेव, नीरू सक्सेना, सीमा अरोड़ा, डॉक्टर केएम अरोड़ा, शीतल गुलाटी मौजूद रहीं।
