Salman Khan Birthday: पनवेल फार्महाउस में भाईजान ने की बर्थडे की शानदार पार्टी, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड के सुपरस्टार भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में नाईट कर्फ्यू के बावजूद भी बीती रात भाईजान के फैंस ने  उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर सलमान का बर्थडे मनाया और केक काटा। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, पुलिस ने सलमान के …

बॉलीवुड के सुपरस्टार भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में नाईट कर्फ्यू के बावजूद भी बीती रात भाईजान के फैंस ने  उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर सलमान का बर्थडे मनाया और केक काटा। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, पुलिस ने सलमान के घर के बाहर जमा हुई भीड़ को हटा दिया।

बता दें, कोरोना काल को देखते हुए सलमान खान ने अपने घर के बाहर  एक पोस्टर लगा कर कोविड का हवाला देते हुए फैंस से गुजारिश की है कि उनके घर के बाहर भीड़ न लगाएं. सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क का उपयोग करें, आखिर में लिखा कि ‘मैं घर पर नही हूं.’

सलमान खान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर पनवेल फार्महाउस में शानदार पार्टी दी। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इनसाइड तस्वीरें बायरल हो रही हैं जिनमें भाईजान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ भी पोज देते नजर आ रहे हैं।

आज सलमान के साथ उनकी भांजी आयत का भी बर्थडे होता है, इसलिए फार्महाउस में दोनों का ही जन्मदिन मनाया गया।

पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान आयत के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

फार्महाउस से बाहर निकलकर एक्टर ने मीडिया और फोटोग्राफर्स से भी बातचीत की।

इसके साथ ही इस खास मौके पर कुछ फैंस भी फार्महाउस के बाहर आए जिनसे सलमान ने मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

पढ़ें- हुस्न की मल्लिका हैं निया शर्मा, आउटफिट पहन फैंस के दिलों पर गिराती हैं बिजलियां

संबंधित समाचार