अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर तीन पर्यटक बसों की टक्कर, पांच लोगों की मौत, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबाला। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के समीप सोमवार सुबह तीन पर्यटक बसों की हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें आज तड़के आपस में टकरा गईं। लोगों ने …

अंबाला। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के समीप सोमवार सुबह तीन पर्यटक बसों की हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें आज तड़के आपस में टकरा गईं।

लोगों ने पुलिस के साथ बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सभी यात्री बसों में सो रहे थे। आगे वाली बस अचानक रूकने से पीछे से आ रही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हालांकि तीनों बसें राजमार्ग पर किनारे चल रही थीं इसलिए बड़े हादसे के बाद भी राजमार्ग पर यातायात जारी रहा।

इसे भी पढ़ें…

संत कालीचरण महाराज पर केस दर्ज, महात्मा गांधी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी कर गोडसे को किया था सलाम

संबंधित समाचार