दिल्ली पुलिस ने अदालत को शराब की दुकान को सुरक्षा देने का दिया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि एक शराब विक्रेता और उसके कर्मचारियों को दुकान में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए उचित सुरक्षा प्रदान की जाएगी और दुकान के संचालन में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। पुलिस ने शराब विक्रेता की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह कहा। …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि एक शराब विक्रेता और उसके कर्मचारियों को दुकान में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए उचित सुरक्षा प्रदान की जाएगी और दुकान के संचालन में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। पुलिस ने शराब विक्रेता की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह कहा।

याचिका में विक्रेता ने अनुरोध किया था कि दुकान के बाहर अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों और दुकान में तोड़फोड़ करने वालों से सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए जाएं। पुलिस के रुख का संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने यह कहते हुए याचिका का निस्तारण कर दिया कि किसी और आदेश की याचना नहीं की गई है।

अदालत ने कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि यह आदेश याचिकाकर्ता के पक्ष में शराब बेचने के लाइसेंस की वैधता जारी रखने तक रहेगा। दिल्ली पुलिस और प्रदेश की ओर से पेश हुए दिल्ली सरकार के स्थायी वकील संतोष कुमार त्रिपाठी और वकील अरुण पंवार ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के संबंधित थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि याचिकाकर्ता और उसके कर्मचारियों को दुकान में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए उचित सुरक्षा दी जाए।

शाहदरा के अशोक नगर स्थित शराब की दुकान चलाने वाले याचिकाकर्ता ‘यूनिवर्सल डिस्ट्रीब्यूटर्स’ ने कहा कि उसके पास शराब बेचने का वैध लाइसेंस है और उसे उचित सुरक्षा की दरकार है।

ये भी पढ़े-

संजय राउत बोले- राज्यपाल के लिए मंत्रिमंडल की सिफारिशों को मानना है अनिवार्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव