बजरंगी भाईजान के सीक्वल के नाम का सलमान खान ने किया खुलासा, देखें…
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान ने सलमान खान और करीना कपूर को लेकर सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान बनायी थी। चर्चा है कि फिल्म सलमान खान की बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनाया जा रहा है। बजरंगी भाई के सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर सलमान खान ने बताया कि ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में मशहूर …
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान ने सलमान खान और करीना कपूर को लेकर सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान बनायी थी। चर्चा है कि फिल्म सलमान खान की बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनाया जा रहा है।
बजरंगी भाई के सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर सलमान खान ने बताया कि ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में मशहूर निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद भी उनका साथ देंगे। भाईजान ने बताया कि बजरंगी भाईजान के सीक्वल का नाम ‘पवन पुत्र भाईजान’ रखा गया है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में सल्लू भाई के किरदार का नाम पवन होता है। ऐसे में फिल्म के सीक्वल का नाम उनके किरदार पर रखा गया है।
Salman Khan Birthday: पनवेल फार्महाउस में भाईजान ने की बर्थडे की शानदार पार्टी, देखें…
बॉलीवुड के सुपरस्टार भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में नाईट कर्फ्यू के बावजूद भी बीती रात भाईजान के फैंस ने उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर सलमान का बर्थडे मनाया और केक काटा। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, पुलिस ने सलमान के घर के बाहर जमा हुई भीड़ को हटा दिया।
बता दें, कोरोना काल को देखते हुए सलमान खान ने अपने घर के बाहर एक पोस्टर लगा कर कोविड का हवाला देते हुए फैंस से गुजारिश की है कि उनके घर के बाहर भीड़ न लगाएं. सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क का उपयोग करें, आखिर में लिखा कि ‘मैं घर पर नही हूं.’
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Salman Khan Birthday: पनवेल फार्महाउस में भाईजान ने की बर्थडे की शानदार पार्टी, देखें…
