देवरिया में तेल टैंकर पुल से टकराया, दो लोगों की हुई मौत
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में सोमवार तड़के एक तेल टैंकर के रेलवे ब्रिज की रेलिंग से टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैतालपुर तेल डिपो से चालक अनिल प्रसाद और खलासी रणजीत प्रसाद पेट्रोल पम्प …
देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र में सोमवार तड़के एक तेल टैंकर के रेलवे ब्रिज की रेलिंग से टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैतालपुर तेल डिपो से चालक अनिल प्रसाद और खलासी रणजीत प्रसाद पेट्रोल पम्प मालिक के रिश्तेदार हरिशंकर सिंह के साथ टैंकर से गोरखपुर जिले के कौड़ीराम कस्बे में एक पेट्रोल पम्प पर डीजल देने गये थे। तेल उतारने के बाद वापस आ रहा थे कि गौरीबाजार कस्बे में चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित तेल टैंकर पुल की रेलिंग से टकरा गई।
पढ़ें: हरदोई: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, जिपं. अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
इस हादसे में हरिशंकर सिंह नीचे गिरने से टैंकर के पहिया के नीचे आ गये। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही खलासी की चोट लगने से टैंकर केबिन में मौत हो गई। वहीं, गम्भीर रूप से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है।
देवरिया: सूर्य प्रताप शाही खिलाफ ब्रह्मा शंकर लड़ ठोक सकते हैं चुनाव
समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तिवारी के आगामी विधानसभा चुनाव में पथरदेवा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के ऐलान से रोचक मुकाबले का अनुमान लगाया जा रहा है। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा के विधायक हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री शाकिर अली को 42997 मतों से पराजित किया था हालांकि इससे पहले शाही ने 2002 से 2017 के बीच इस सीट पर हार की हैट्रिक बनायी थी। शाही की पहचान भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में होती है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
