मिर्जापुर: महिला के पास से बरामद हुई 20 लीटर कच्ची शराब, मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढा तिराहे से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक महिला के पास से बीस लीटर कच्ची शराब को बरामद करते हुए महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुदकमा दर्ज कराया है। शराब को बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई …
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढा तिराहे से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक महिला के पास से बीस लीटर कच्ची शराब को बरामद करते हुए महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुदकमा दर्ज कराया है। शराब को बरामद करते हुए मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
एसआई सुभाषचंद्र यादव हमराह कांस्टेबल दीपक यादव, विक्रम विशाल सिंह महिला कांस्टेबल राधा देवी व जया शुक्ला के साथ प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला बोरी के अंदर दो जरकिन में कच्ची शराब को लेकर देवरी बाजार से मनिगढा तिराहे कि ओर जा रही है जिस पर पुलिस मनिगढा तिराहे पर पंहुचकर महिला की बोरी खोलवाकर तलाशी किया तो दो जरकिन में दस दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुआ जिस महिला से पूछताछ में महिला थाना क्षेत्र के बडौहां निवासी निर्मला पत्नी मिश्रीलाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया की एक महिला दो जरकिन में कच्ची शराब बोरी मे ले कर जा रही थी जिसे पकड़कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
हरदोई: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, जिपं. अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
मध्यान्ह भोजन योजना रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता में एक से बढ़ कर एक लजीज पकवान बनाए गए। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए रसोइयों को और बेहतर काम करने की सीख दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाजी मारने वाली रसोइयों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। रविवार को जीआईसी में हुई इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती रहीं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, जिपं. अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
