शिक्षकों को किसी समस्या को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए : ज्ञान तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रेउसा में शिक्षकों के सम्मान समारोह में विधायक ज्ञान तिवारी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनका सम्मान और उनका हित बीजेपी की सरकार में सुरक्षित हैं। उन्हें अपनी किसी भी समस्या को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि योगी सरकार में उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही उन्होंने सरकार …

सीतापुर। रेउसा में शिक्षकों के सम्मान समारोह में विधायक ज्ञान तिवारी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनका सम्मान और उनका हित बीजेपी की सरकार में सुरक्षित हैं। उन्हें अपनी किसी भी समस्या को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि योगी सरकार में उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार ने कोरोना काल में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जिसकी सराहना आज पूरी दुनिया कर रही है।

ज्ञान तिवारी ने कहा कि योगी सरकार ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जाति बिरादरी और धर्म मजहब से ऊपर उठकर प्रदेश में कार्य किया है। भाजपा सरकार में हिदू, मुस्लिम, सिख-ईसाई सभी को योजनाओं का लाभ बगैर भेदभाव के मिल रहा है। अन्य राजनीतिक दल परिवारवाद, भ्रष्टाचार और जातिवाद की राजनीति करते हैं। विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश की दिशा और दशा बदलने वाली है। मोदी सरकार में आवास, उज्जवला योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, सौभाग्य योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है।

विधायक ने सपा का बिना नाम लिए उस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि माफिया या तो जिलाबदर हैं, अथवा जेल में हैं। पिछली सरकारों में दीपावली, होली पर क‌र्फ्यू लगता था। रामलीला, दशहरा, कांवड़ियों पर पत्थर बरसाए जाते थे। अब भाजपा सरकार में उन पर फूल बरसाए जाते है। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और श्रीराम जन्मभूमि का अदालत में विरोध करने वाले मंदिर-मंदिर करते घूम रहे हैं। विधायक ने कहा मोदी योगी राज में अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ धाम विश्व में भारत की शोभा जहां बढ़ा रहे हैं, वहीं सनातन परंपरा की भी जय- जयकार हो रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पत्नी को धमकाते हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार