मुरादाबाद : वृद्ध दंपति का उत्पीड़न कर रहा पड़ोसी
मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थानाक्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोसी पर अपने वृद्ध माता-पिता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी युवक के हौसले बुलंद हैं। शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थानाक्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोसी पर अपने वृद्ध माता-पिता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इससे आरोपी युवक के हौसले बुलंद हैं। शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
थानाक्षेत्र के डिप्टी गंज निकट शिव मंदिर निवासी डॉ. शृंखला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके माता-पिता 73 व 78 वर्ष के हैं। दोनों बीमार रहते हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। आरोप है कि पड़ोसी युवक आए दिन उनके माता-पिता को परेशान करता है।
वह उनके घर का दरवाजा पीटते हुए गाली-गलौज करता है। नागफनी पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 15 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी अपनी बहन व भाई के साथ जबरन उनके माता-पिता के घर में घुस आए। गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
