हल्द्वानी: स्मैक की पुड़िया बनाकर गली-गली बेचते थे पति-पत्नी
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक बेच-बेच कर एक दंपति ने टुकटुक खरीदा और फिर शुरू कर दी स्मैक की होम डिलीवरी, लेकिन स्मैक का धंधा ज्यादा दिन तक नहीं चला और शातिर दंपति पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बीती रविवार की रात एसओजी के साथ कोतवाली पुलिस राजपुरा इलाके में सड़क किनारे खड़े वाहनों की चेकिंग कर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्मैक बेच-बेच कर एक दंपति ने टुकटुक खरीदा और फिर शुरू कर दी स्मैक की होम डिलीवरी, लेकिन स्मैक का धंधा ज्यादा दिन तक नहीं चला और शातिर दंपति पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
बीती रविवार की रात एसओजी के साथ कोतवाली पुलिस राजपुरा इलाके में सड़क किनारे खड़े वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़ा एक टुकटुक पुलिस को देख कर अचानक भागने लगा। इस टुकटुक में चालक के साथ एक महिला व बच्चे सवार थे। पुलिस ने जब इन्हें पकड़कर तलाशी ली तो 24.99 ग्राम स्मैक बरामद हुई और बिक्री के 21435 रूपए भी बरामद हुए।
तस्करी करने वाले सूर्यप्रताप सिंह उर्फ सूरज और उसकी पत्नी पूजा निवासी वार्ड नम्बर 13 राजपुरा थी। दोनों ने बताया कि वो स्मैक किच्छा से खरीद कर लाये थे। टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, राजपुरा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, कॉ. मुजफ्फर अली, कां. कुंदन कठायत, कॉ. त्रिलोक सिंह रौतेला व कॉ. क्रांति राणा थे।
बनभूलपुरा पुलिस ने पकड़े दो शातिर
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन्हें गौजाजाली तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 13.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्करों विशाल सागर निवासी मंडी गेट व नन्द सिंह खड़ायत निवासी ओपन यूनिवर्सिटी हैं। तस्करों के पास से 2500 रूपए नगदी भी बरामद हुए हैं।
