अमरोहा : होटल में घुसकर बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर एक लाख का सामान लूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हथियारबंद बदमाशों ने बंद होटल के चौकीदार को बंधक बनाकर पांच हजार की नगदी सहित लगभग एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हथियारबंद बदमाशों ने बंद होटल के चौकीदार को बंधक बनाकर पांच हजार की नगदी सहित लगभग एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रविवार की देर रात्रि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालका वाली डगरोली के निकट स्थित बंद होटल में हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लगभग एक लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। अलीगढ़ लिंक मार्ग पर परसोत्तम सरवन पुत्र रामा होटल चलाते हैं। काफी दिन से वह बंद पड़ा है।

रविवार की देर रात्रि लगभग आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश होटल पर पहुंचे और चौकीदार नौसिंह पुत्र सुकन निवासी घंसूरपुर खालसा को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। होटल में रखा सामान एवं पांच हजार रुपये नगद सहित एक लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। सुबह होने पर चौकीदार ने होटल स्वामी परसोत्तम सरन को इसकी सूचना दी।

पीड़ित होटल स्वामी ने बताया कि बदमाश पांच हजार रुपये नगद, पांच भगोने, दो बैटरे, एक इनवर्टर, दो पंखे, एक मोटर लूट कर ले गए। पीड़ित के अनुसार लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि रविवार की रात बंद होटल में चोरी हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार