मुरादाबाद : ‘बच्चों को सरल-सहज भाषा में पढ़ाएं’
मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत बुनियादी शिक्षा और संख्यात्मक ज्ञान को लेकर नगर संसाधन केंद्र पर सोमवार को मुरादाबाद व संभल के मास्टर्स ट्रेनर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन डायट के प्रभारी प्राचार्य व मंडलीय शिक्षा निदेशक संजय रस्तोगी ने कहा कि बच्चों को कक्षा में सरल व सहज …
मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत बुनियादी शिक्षा और संख्यात्मक ज्ञान को लेकर नगर संसाधन केंद्र पर सोमवार को मुरादाबाद व संभल के मास्टर्स ट्रेनर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन डायट के प्रभारी प्राचार्य व मंडलीय शिक्षा निदेशक संजय रस्तोगी ने कहा कि बच्चों को कक्षा में सरल व सहज भाषा में पढ़ाएं।
डायट प्रवक्ता आशुतोष त्यागी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा कर प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में स्टेट रिसोर्स परसन सचिन शुक्ला ने बुनियादी शिक्षा की दक्षता और गणित पर प्रतिभागियों की समझ विकसित करने की जानकारी गतिविधि के माध्यम से दी। द्वितीय सत्र में स्टेट रिसोर्स परसन डॉ. ऋतु त्यागी व संजय विशाल ने बच्चों के सीखने की प्रक्रिया और सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बताया।
ब्लॉकों से प्रशिक्षण में आए शिक्षकों को बुनियादी शिक्षा में गणितीय प्रयोग के महत्व, सीखने के सिद्धांत, कक्षा-कक्ष में घर की भाषा का प्रयोग, संवाद की भूमिका, कोरोना के बाद की स्थिति को समझते हुए बच्चों को सहज तरीके से पढ़ाने की सीख दी गई। बुनियादी शिक्षा में गणित की भूमिका के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में मुरादाबाद से 45 व संभल के 40 मास्टर ट्रेनर शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद यह मास्टर ट्रेनर अपने ब्लॉकों में शिक्षकों को दक्ष बनाएंगे। पहले दिन के प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता राशिद अली, अजय विक्रम, सुनील कुमार, राहुल शर्मा, संभल से शालिनी सक्सेना, सुनील कुमार, सुरेश चंद्र आदि रहे।
