लखनऊ: राजधानी में तेंदुए का आतंक, खौफजदा हैं शहरवासी, अलर्ट जारी
लखनऊ। राजधानी की सड़कों पर रात में घूमना इस वक्त खतरें से खाली नहीं है। दरअसल नाइट कर्फ्यू नहीं, बल्कि राजधानी की सड़कों पर पिछले पांच दिनों से खुलेआम घूम रहे तेंदुए के कारण शहरवासी खौफजदा हैं। सबसे अधिक डराने की बात यह है कि खुद वन विभाग और पुलिस को नहीं पता चल पा …
लखनऊ। राजधानी की सड़कों पर रात में घूमना इस वक्त खतरें से खाली नहीं है। दरअसल नाइट कर्फ्यू नहीं, बल्कि राजधानी की सड़कों पर पिछले पांच दिनों से खुलेआम घूम रहे तेंदुए के कारण शहरवासी खौफजदा हैं। सबसे अधिक डराने की बात यह है कि खुद वन विभाग और पुलिस को नहीं पता चल पा रहा कि इस वक्त तेंदुआ किस इलाके में घूम रहा है।
दरअसल वन विभाग के मुताबिक तेंदुए को अंतिम बार 25 दिसंबर की शाम 6:00 बजे कल्याणपुर के एक खाली प्लाॅट में देखा गया था। इसके बाद से तेंदुए के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए राजधानीवासी रात में बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं कि जानें कब मौत सामने आकर खड़ी हो जाए?
वायरल वीडियो 2020 में किसान पथ का : डीएफओ
डीएफओ अवध रवि सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को कुर्सी रोड के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास, जानकीपुरम में कुर्सी रोड पर, आधारखेड़ा एवं तकरोही में, चिनहट के छोटा भरवारा में और विकास नगर के सेक्टर-4 में तेंदुए के हमले की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई थी। सभी जगहों पर टीमों को भेजा गया, पर इलाकाई लोगों से तेंदुए के हमले का न तो कोई साक्ष्य मिला और न ही तेंदुए के कदमाें के निशान।
लोगों ने तेंदुआ आने की बात से साफ इनकार किया। डीएफओ ने बताया कि 26 दिसंबर की रात से सोशल मीडिया पर तेंदुए के पकड़े जाने संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। पर ये वर्तमान वीडियो नहीं है, बल्कि ये वर्ष 2018 में रायबरेली रोड पर किसान पथ के पास का वीडियो हैं। वर्तमान में देखा गया तेंदुआ दूसरा है और फिलहाल वह अबतक पकड़ा नहीं जा सका है।
वन विभाग ने जारी ने जारी किया अलर्ट
वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर सोमवार को जनमानस की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके साथ ही वन विभाग की ओर से कल्याणपुरम, जानकीपुरम, सहारा स्टेट व बीकेटी के इलाकों में सतर्कता के दृष्टिकोण से पर्चे बांटे जा रहे हैं और लोगों को वन विभाग के इमरजेंसी नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है।
बीकेटी में लगाई जायेगा पिंजड़ा व फेन्सिग, पांच टीमें मुस्तैद : डीएफओ
डीएफओ अवध ने बताया कि अंतिम बार तेंदुए की लोकेशन 36 घंटे पूर्व रायबरेली रोड की तरफ किसान पथ पर मिली थी। वर्तमान में गुडम्बा, जानकारीपुरम, कल्याणपुर व सहारा स्टेट के क्षेत्र में तेंदुए के कोई साक्ष्य या हमले की जानकारी नहीं मिली है। संभवत: तेंदुआ इस क्षेत्र से किसान पथ से आगे बढ़ते हुए बीकेटी की ओर चला गया है। फिर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से जानकीपुरम, कल्याणपुर व सहारा स्टेट में पांच टीमें मुस्तैद की गई हैं। इसके अलावा कल्याणपुर में पिंजड़ा व व बाड़ा भी लगाया गया है। अगर बीकेटी या किसी अन्य क्षेत्र में तेंदुए के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत टीम पहुंचेगी और पिंजड़ा व बाड़ा लगायेगी।
पुलिस को भी किया गया अलर्ट
डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को लेकर पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। रात में संभावित क्षेत्रों में संभलकर पेट्रोलिंग करने और तेंदुए के हमले के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने को कहा गया है।
अपने प्रवास भी लौट सकता है तेंदुआ : पीसीसीएफ, वाइल्ड लाइफ
उत्तर प्रदेश के पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने बताया कि 36 घंटों से तेंदुए की कोई लोकेशन नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अगर तेंदुआ तेज रफ्तार के कारण कम समय में काफी अधिक दूरी तय करता है। अगर इसे बीच में आतंकित न किया गया हो, तो संभव है कि यह अपने प्राकृतिक प्रवास लौट गया हो। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है, इसलिए लोग सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि यह तेंदुआ कुकरैल के जंगल से गोमती नदी के किनारे होते हुए शहर तक आ गया था।
यह भी पढ़ें:-सत्य को मारने की रणनीति पर काम कर रही है भाजपा: अखिलेश यादव
