झांसी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने पकड़ा जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीरांगना नगरी झांसी में प्रशासन जोर शोर से तैयारियों में जुट गया है। यहां विकास भवन में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधान सभा निवार्चन-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित …

झांसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीरांगना नगरी झांसी में प्रशासन जोर शोर से तैयारियों में जुट गया है। यहां विकास भवन में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधान सभा निवार्चन-2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने मॉडल बूथ बनाये जाने के लिए मामले में शिथिलता बर्दाश्त नहीं किये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि वृहद स्तर पर कराये जाने , स्वास्थ्य विभाग को थर्मल स्क्रेनिंग हेतु बूथवार आशा कार्यकत्रियों की सूची उपलब्ध कराने और एआरटीओ को सभी वाहनों का फिटनेस कराने और प्रशिक्षण कार्यक्रम अच्छे स्तर से होने के संबंध में निर्देश दिये।

समस्त अधिकारियों को अपने-अपने विभाग में तैनात समस्त कमर्चारी व अधिकारीगण की सूचना शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने हेतु निदेशित किया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा अपने विभाग में तैनात समस्त अधिकारियों/कमर्चारियों की सूचना उपलब्ध करा दी है एवं समस्त अधिकारियों व कमर्चारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन भी करा लिया गया है। उनके विभाग में ऐसा कोई भी कमर्चारी व अधिकारी शेष नहीं है, जिनका नाम सूची में अंकित नही है, यदि सत्यापन के दौरान यह पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में मतदान केन्द्र बनाये गये हैं,उनमें कोई भी ऐसा विद्यालय नहीं होना चाहिए जो जर्जर या क्षतिग्रस्त अवस्था में है एवं जिसका ध्वस्तीकरण किया जाना है। ऐसे समस्त भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 07 दिवस में अनिवार्य रूप से पूर्ण करा ली जाए। यदि निवार्चन के दौरान इस कारण कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो सम्बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निधार्रित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। एडीपीआरओ को निर्देश दिए कि किसी भी मतदान केन्द्र के बाहर, आस-पास गंदगी, कूड़ा-करकट नहीं होना चाहिए। समस्त ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर उनमें समुचित साफ-सफाई करा ली जाए एवं यदि आवश्यक हो तो उनके बाहर कूड़ादान भी रखवा दिया जाए।

पढ़ें: लखनऊ: विधान, रोहन, सारिका, आकांक्षा और भूमिका ने जीते स्वर्ण पदक

निवार्चन के दौरान मतदान केन्द्रों के बाहर गंदगी, कूड़ा-करकट होने सम्बन्धी सूचना प्राप्त नहीं होनी चाहिए, इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत) ग्रामीण, नगरीय प्रथम व द्वितीय को निर्देशित किया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ऐसे समस्त विद्यालयों में निवार्चन के दृष्टिगत विद्युत का संयोजन किया जाए एवं निवार्चन कार्य पूर्ण होने तक ऐसे विद्यालयों में विद्युत विच्छेदन न किया जाए। नगरीय क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर लें जहॉ तक पहुंचने हेतु एप्रोच रोड की स्थिति खराब है। निवार्चन के दृष्टिगत ऐसे समस्त ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, लो.नि.वि. के एप्रोच रोड को ठीक करवा लिया जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को ऐसे मतदान केंद्र जहां एप्रोच रोड ठीक नहीं है अथवा ठीक करा ली गई है उसका क्रॉस सत्यापन किया जाए।

संबंधित समाचार