रोडवेज कर्मियों के लिए खुशखबरी, अब 17 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता
लखनऊ। परिवहन निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सार्वजनिक उद्यम विभाग की अध्यक्षता में गठित अधिकृत समिति ने महंगाई भत्ते के भुगतान को मंजूरी दे दी है। ऐसे में परिवहन निगम के करीब 20 हजार नियमित कर्मचारियों को अब 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने की तस्वीर अब साफ हो गई है। अब तक रोडवेज कर्मचारियों …
लखनऊ। परिवहन निगम कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सार्वजनिक उद्यम विभाग की अध्यक्षता में गठित अधिकृत समिति ने महंगाई भत्ते के भुगतान को मंजूरी दे दी है। ऐसे में परिवहन निगम के करीब 20 हजार नियमित कर्मचारियों को अब 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने की तस्वीर अब साफ हो गई है। अब तक रोडवेज कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता मिलता रहा।
सोमवार को शासन की ओर से जारी कार्यवृत्त के मुताबिक रोडवेज के हर कर्मचारी को प्रति माह वेतन में 2500 से 6000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी तय है। रोडवेज परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे व महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया की अधिकृत समिति के सदस्यों एवं प्रमुख सचिव परिवहन व निगम के प्रबंध निदेशक को इस निर्णय के लिएए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
लखनऊ: अचानक निरस्त हुई उड़ान तो यात्रियों ने किया हंगामा
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों ने सोमवार को जमकर हंगामा काटा। जेद्दा जाने वाली फ्लाइट के अचानक निरस्त हो जाने से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नारेबाजी की। आरटीपीसीआर को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों में जमकर कहा सुनी हुई। यात्रियों ने बताया की उनको स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 9575 से सऊदी अरब जेद्दा की यात्रा करनी थी।
बताए गए समय के अनुसार यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां प्रारंभिक जांचों के बाद कहा गया कि अभी यह उड़ान नहीं जा रही है। इस पर यात्री नाराज हो गए। दोपहर तक यात्रियों का हंगामा चलता रहा। स्पाइस जेट ने यात्रियों को समझाबुझा कर शाम को होटलों में रुकवाया। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार यह चार्टेड उड़ान थी जिसे लखनऊ से मुम्बई और आगे जेद्दा तक जाना था। अब उनको मंगलवार की सुबह वाली उड़ान से भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें:-चुनाव से पहले यूपी में बड़ा फेरबदल, शासन ने सात आईपीएस अफसरों का किया तबादला
