बरेली: छह हजार किसानों के सट्टे बंद होने का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरने वाले जिले के करीब छह हजार किसानों का गन्ना सट्टा बंद कर दिया जाएगा। गन्ना विभाग की ओर से मिलने वाली अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सकेगा। गन्ना विभाग ने अब 31 दिसंबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने का अंतिम मौका दिया है। चीनी मिलों …

बरेली, अमृत विचार। ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरने वाले जिले के करीब छह हजार किसानों का गन्ना सट्टा बंद कर दिया जाएगा। गन्ना विभाग की ओर से मिलने वाली अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सकेगा। गन्ना विभाग ने अब 31 दिसंबर तक ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने का अंतिम मौका दिया है।

चीनी मिलों से गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसानों को गन्ना विकास समितियों से सदस्यता लेनी होती है। जिसके बाद ही किसान चीनी मिलों को गन्ना अपूर्ति कर पाते हैं। जनपद में कुल सात गन्ना विकास समितियां हैं। पेराई सत्र शुरू होने से पहले जून में खेतों का सर्वे कराया गया, जिसके बाद सितंबर में गन्ना समितियों पर सट्टा प्रदर्शन मेले लगाकार किसानों की आपत्तियों का निस्तारण कराया गया। तब तक करीब 2 लाख सट्टा धारक गन्ना किसानों में करीब 10 हजार ने घोषणा पत्र नहीं भरे थे।

लिहाजा गन्ना विभाग ने पहले अक्टूबर तक आनलाइन घोषणा पत्र भरने का समय दिया, जिसके बाद भी तमाम किसान घोषणा पत्र नहीं भर पाए। फिर नवंबर में विभाग ने कई बार सीमा बढ़ाई लेकिन सभी के घोषणा पत्र भरवाने में सफलता नहीं मिली। तो कोरोना का हवाला देते हुए विभाग ने दिसंबर में भी कई बार समय सीमा बढ़ाई। जिसमें अब अंतिम तौर पर 31 दिसंबर 2021 तक समय निर्धारित कर दिया है।

डीसीओ पीएन सिंह का कहना है कि पूर्व में छह बार घोषणा पत्र का तारीख बढ़ाई जा चुकी है। अब यह किसानों के पास अंतिम मौका है। इसके बाद उनका सट्टा बंद कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार