झूठ, नफरत और धोखे की राजनीति से बाज नहीं आ रही भाजपा : अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ, अफवाह, नफरत और धोखे की राजनीति से बाज नहीं आ रही है। सौ झूठ-सौ नेता, बार-बार बोलकर भाजपा सत्य को मारने की रणनीति पर काम कर रही हैं। केन्द्र से लेकर राज्य की दोनों सरकारें साजिश रच रही है। …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ, अफवाह, नफरत और धोखे की राजनीति से बाज नहीं आ रही है। सौ झूठ-सौ नेता, बार-बार बोलकर भाजपा सत्य को मारने की रणनीति पर काम कर रही हैं। केन्द्र से लेकर राज्य की दोनों सरकारें साजिश रच रही है।
सपा प्रमुख ने सोमवार को कहा कि भाजपा को अब यह विश्वास होने लगा है कि वह चाहे लाख अनैतिक हथकंडे अपना ले राज्य की सत्ता में उसकी वापसी की दूर-दूर तक उम्मीद नहीं है। भाजपा सरकार प्रदेश में अपने एक भी विकास कार्य नहीं गिना सकी है इसलिए वह जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना नाम देती रहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा की तरह अनर्गल बयानबाजी करने और साजिशें रचने में विश्वास नहीं करती है। समाजवादी सरकार में ही कानून का राज स्थापित हो सकेगा। किसानों के साथ हो रहे अन्याय से मुक्ति मिलेगी।
शिक्षक व कर्मचारी संगठन के नेताओं से मिले अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सोमावार को पार्टी के मुख्यालय पर शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी के साथ विभिन्न शिक्षक संगठनों और रसोईया संगठन के पदाधिकारियों ने उनको ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने 2005 से पूर्व में लागू पुरानी पेंशन लागू करने समेत कर्मचारियों और शिक्षकों की अन्य मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। सपा नेता ने कर्मचारी नेताओं और शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर न्याय किया जाएगा। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता डॉ. महेन्द्र नाथ राय समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: जमीनी विवाद में महिलाओं ने पुलिस को बंधक बनाकर पीटा
