कानपुर: छत पर सो रहे हत्यारोपित युवक की धारदार हथियार से हत्या
कानपुर। कुली बाजार में रंजिश के चलते छत पर सो रहे हत्यारोपित युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मोहल्ले वालों तथा परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लगातार फोन बजने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे पिता ने देखा तो उसका शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। अनवरगंज थाना …
कानपुर। कुली बाजार में रंजिश के चलते छत पर सो रहे हत्यारोपित युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मोहल्ले वालों तथा परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लगातार फोन बजने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे पिता ने देखा तो उसका शव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। अनवरगंज थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। हत्यारोपित युवक मृतक की मां ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुली बाजार के कुरियाना निवासी मो. इरफान का बड़ा बेटा बशर (25) तांगा चलाता था। छोटे बेटे महफूज ने बताया कि रविवार रात बशर छत पर स्थित कमरे में सो रहा था। तड़के भाई का फोन लगातार बज रहा था लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था। काफी देर तक फोन बजने पर पिता उसे जगाने पहुंचे छत पर पहुंचे तो चारपाई पर उसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके माथे और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इससे उसका चेहरा छत विक्षत हो गया था।
महफूज का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले खानदानी चाचा मुन्ना कंपट से पहले से रंजिश है। मुन्ना और उनके भांजे शादाब,रईस हजारा और छोटे भाई उजैर ने हत्या की है। मां मीना ने पांच आरोपितों के खिलाफ बलवा,हत्या और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी अनवरगंज मो. अकमल खान ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के पीछे रंजिश सामने आई है पूछताछ के लिए दो लोगों को उठाया गया है अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
आठ महीने पहले ही छूट कर आया था
थाना प्रभारी अनवरगंज ने बताया मुन्ना कंपट के बेटे की हत्या में बशर जेल गया था और आठ महीने पहले ही छूट कर आया था। उसके चार अन्य साथी अभी जेल में ही है। बशर पर अनवरगंज थाने में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है। हत्या के मामले में कलेक्टर गंज थाने से गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नाइट कर्फ्यू के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूहड़ डांस करने वाला सिपाही निलंबित
