पीलीभीत: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों ने कई घरों की गुल कर दी बिजली
पीलीभीत, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। सजावट और प्रचार प्रसार के होर्डिंग्स लग रहे है। हेलीपेड भी परिसर में बन रहा है। इस बीच चल रहे पेड़ो की छटाई के काम ने आसपास के दर्जनों उपभोक्ताओ के सामने बिजली संकट …
पीलीभीत, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। सजावट और प्रचार प्रसार के होर्डिंग्स लग रहे है। हेलीपेड भी परिसर में बन रहा है। इस बीच चल रहे पेड़ो की छटाई के काम ने आसपास के दर्जनों उपभोक्ताओ के सामने बिजली संकट के हालात पैदा कर दिए। घन्टो सप्लाई बाधित रही। जिससे उपभोक्ता बेहाल रहे।
भाजपा की जन विश्वास यात्रा 30 दिसम्बर को आएगी। इसे संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे है। कई दिनों से प्रशासन और भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए है। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के आसपास हाइवे को नेताओ के होर्डिंग्स और फ्लैक्स ने पाटकर रख दिया है। इनकी के चलते पेडों की छटाई का काम भी चल रहा है।
चूंकि हेलीपेड भी परिसर में ही बन रहा है। ऐसे में वहां से गुजर रहे बिजली के तारों से हादसा न हो जाए बिजली सप्लाई रविवार दोपहर बंद कर दी थी। इससे जिला अस्पताल के आसपास के इलाकों में कई घरों की बिजली बाधित हो गयी थी। जो कि रात में भी नहीं आई। सोमवार को भी उपभोक्ता परेशान रहे। फिर दोपहरकरीब दो बजे सुधार हो सका था। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की।
हेलीपैड के काम ने पकड़ी रफ्तार
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में ही सीएम का उड़न खटोला उतरना है। इसके लेकर काफी काम कराया जा रहा। मिट्टी पर इटो को बिछाया जारहा है। सोमवार को भी तेजी से काम चलता रहा।
स्टेज और बैरिकेडिंग बनना शुरू
आगामी चुनाव से पहले सीएम की रैली है। ऐसे में अफसरों की धड़कनबड़ी हुई है। सोमवार को भी पुलिस प्रशासनिक अफसर कार्यक्रम स्थल की दौड़ लगाते रहे। लेबर ने बैरिकेडिंग, स्टेज आदि के निर्माण को लेकर काम भी शुरू कर दिया। अन्य काम भी तेजी से पूरे कराए जा रहे है।
